इंदौरा:तारा खड्ड में शरेआम भारी मशीनरी द्वारा खनन कर नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियाँ

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा स्थित तारा खड्ड में शरेआम दीनदहाड़े भारी मशीनरी द्वारा खनन कर नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैँ l गौरतलाब है कि जिस जगह से यह खनन हो रहा है यहां से इंदौरा पंचायत का शमशानघाट महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है और जहां खनन हो रहा है वहां पर कुड़सा पंचायत में स्थित गुज्जर बस्ती कुछ ही मीटर के फ़ासले पर है l अगर तारा खड्ड से इसी प्रकार खनन होता रहा तो वह दिन अब दूर नहीं जब इंदौरा का शमशानघाट और ग्राम पंचायत में स्थित गुज्जर बस्ती इस खनन की भेंट जाएगी l

वहीं गौरतालब है कि जिस जगह से यह खनन हो रहा है उस जगह की कीसम गैर मुमकिन खड्ड है और यहां से बिना हिमाचल सरकार को कोई रॉयल्टी दिए यह खनन सामग्री पंचायत कुड़सा के गांव चूहड़पुड़ स्थित एक निजी क्रेशर को बेचा जा रहा है l अब देखने योग्य बात यह है कि प्रशाशन की नाक तले से यह सारा अवैध खनन कर हिमाचल सरकार के राजस्व को चुना लगाया जा रहा है l खनन विभाग और पुलिस प्रशाशन आँखें मूंद के बैठा हुआ है l अब कब तक ऐसे अवैध खनन कर के हिमाचल सरकार के राजस्व को चुना लगता रहेगा l

गौरतलब है की जिस जगह से यह खनन किया जा रहा है वह जगह भाजपा के एक प्रतिष्ठित नेता की है l जो मौजूदा सरकार में भी प्रदेश सरकार के उच्च पद पर आसीन है l अब देखने योग्य बात यह है कि अगर सरकार के नुमाइंदे ही इसी प्रकार प्रदेश सरकार के राजस्व को चुना लगाते रहेंगे तो प्रदेश का विकास कैसे होगा l

मैं अभी अपने विभाग के सहायक निरीक्षक को आदेश देता हूं की वह मौका पर जाए – राजीव कालिया खनन अधिकारी

हमें आपके माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है l मैं भी अभी यहां पर नया ही नियुक्त हुआ हूँ इलाके के बारे में ज्यादा नहीं जानता हूँ परन्तु हम वहां पर जाकर निरिक्षण करेंगे और यहां पर हुए खनन की रिपोर्ट बनाकर अपने उच्च अधिकारीयों को प्रेषित कर दी जाएगी – सिंघ राम सहायक निरीक्षक खनन विभाग

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...