
शहीदों की प्रतिमाओं के निर्माण के लिए उनके परिवारों से पैसा लिए जाना भाजपा सरकार की शहीदों के प्रति क्या सम्मान है उसे भी दर्शाती है। 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान में मतदाताओं ने यह साबित कर दिया गया कि अब उनका भाजपा से अब माेहभंग हो चुका है।
धर्मशाला-राजीव जस्वाल
शहीदों की प्रतिमाओं के जीर्णोंद्वार के लिए शहीद परिवारों से पैसे लेना एक दुखद कार्य है। यह वह शहीद हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, और इन शहीदों के प्रतिमाओं के निर्माण के लिए भी पैसा लिए जाना भाजपा सरकार की शहीदों के प्रति क्या मानसिकता है उसे भी दर्शाती है।
धर्मशाला में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डा. राजेश शर्मा ने कहा कि अगर भाजपा सरकार शहीदों की प्रतिमाएं नहीं बना सकती है तो कांग्रेस इस ओर अपना कदम उठाएगी, और जरुरत पड़ी तो बतौर एक समाजसेवी भी इन प्रतिमाओं को मूर्त रूप से देने से पीछे नहीं हटेंगे।
डा. राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में तीन विधानसभा व एक संसदीय क्षेत्र में जनता को भाजपा को अपना आइना दिखा दिया है। विकास का दम भरने वाली भाजपा को जनता ने अपना जनादेश देकर यह भी साबित कर दिया है कि अब लोगों को भाजपा से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में हुए इन उपचुनावों 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था और इसमें मतदाताओं ने यह साबित कर दिया गया कि अब उनका भाजपा से अब माेहभंग हो चुका है।
डा. राजेश शर्मा ने कहा कि अब उपचुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी यह माना है कि महंगाई की वजह से हमें हार का सामना भी करना पड़ा है, पर बड़ी बात यह है कि कांग्रेस पहले से बढ़ रही महंगाई को लेकर अपनी आवाज को उठा रही थी, जिसे भाजपा द्वारा अनदेखा किया जाता रहा। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ ही उपचुनाव में चुनाव मैदान में थी, वर्तमान सहित पूर्व पार्टी अध्यक्ष भी एकसाथ चुनाव मैदान में थे और इसका परिणाम यह भी रहा कि कांग्रेस को सभी सीटों पर जीत भी मिली।
जिसका श्रेय कांग्रेस नेताओं सहित आमजन व पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को भी जाता है। अब भले ही सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दाम कम किए गए हों, लेकिन गरीब वर्ग के लोगों के लिए खाद्य वस्तुओं के मूल्यों को भी करने की ओर कदम उठाने की जरूरत है।
इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, सचिव पीसीसी, राजेश राजा, केवल चौधरी, जितेंद्र शर्मा व पुनीत मल्ली भी मौजूद रहे।
