काँगड़ा: मानसिक रोगी ने खुद को लगाई आग, मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

भवारना थाना के अंतर्गत एक 63 वर्षीय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त मानसिक रोगी ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी भवारना संजीव गौतम ने बताया कि कुछ समय पूर्व इसके परिजनों ने इसकी गुमशदगी की रिपोर्ट थाना में करवाई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस व्यक्ति को ढूंढ कर परिजनों को लगभग 15 दिन पूर्व सौंप दिया था।

पुलिस के अनुसार लगभग 2-3 दिन पूर्व इसने खुद को घर में आग लगा ली, जिसके बाद इसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...