मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फतेहपुर दौरा, एक दिन में करेंगे सात जनसभाएं

--Advertisement--

Image

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को फतेहपुर के दौरे पर आ रहे हैं। एक दिवसीय इस दौरे में मुख्यमंत्री एक दिन में सात नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे

फतेहपुर- अनिल शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को फतेहपुर के दौरे पर आ रहे हैं। एक दिवसीय इस दौरे में मुख्यमंत्री एक दिन में सात नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में किए जा रहे विकास के बारे में जानकारी देंगे। फतेहपुर उपचुनाव में जब भाजपा के बलदेव ठाकुर व कांग्रेस के स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह व भाजपा के पूर्व में मंत्री रहे डाक्‍टर राजन सुशांत की मौजूदगी ने चुनाव को तिकोना बना दिया है।

ऐसे में यह मुकाबला बलदेव ठाकुर, भवानी सिंह व डा. राजन सुशांत में है। हालांकि यहां पर पंकज दर्शी व अशोक सोमल सहित कुल पांच प्रत्‍याशी मैदान में हैं। डा. राजन सुशांत भी जनसभाएं आयोजित करके अपना दमखम दिखा चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नामांकन के दौरान जब मुख्यमंत्री यहां आए थे तो यहां चल रहे गतिरोध को खत्म करते हुए कृपाल परमार को अपने साथ हे‍लिकाप्‍टर में ले गए थे। अब मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में आ रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह दौरा भाजपा के लिए काफी अहम है वहीं जनता को भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौर पर होंगे। सीएम यहां कई क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे कंदौर, 11 बजे होरी देवी, भटौली दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजे स्थाना में, दोपहर तीन बजे धमेटा तथा शाम चार बजे बरोट तथा शाम छह बजे राजा का तालाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...