एचआरटीसी कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन, 22 को ओवरटाइम का भुगतान, बैठक में फैसला

--Advertisement--

Image

दरअसल, कर्मचारियों ने 18 अक्तूबर को काम छोड़कर हड़ताल पर जाने का एलान किया था। हड़ताल से ठीक एक दिन पहले सरकार ने संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की बैठक बुला ली। सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई, जिसमें कई फैसले लिए गए।

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हजारों कर्मचारियों को एक संसदीय सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के बाद लंबित वित्तीय लाभ जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में तय किया गया है कि हर महीने की पहली तारीख को वेतन और 22 को ओवरटाइम की राशि का भुगतान हर हाल में कर दिया जाएगा।

इस फैसले से निगम के करीब 12 हजार कर्मचारियों को राहत मिली है। इन कर्मचारियों को 35 महीने से ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया है जबकि वेतन भी समय पर नहीं मिल पाता है।  दरअसल, कर्मचारियों ने 18 अक्तूबर को काम छोड़कर हड़ताल पर जाने का एलान किया था। हड़ताल से ठीक एक दिन पहले सरकार ने संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की बैठक बुला ली।

सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई, जिसमें कई फैसले लिए गए। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन देने, देहरा, चंबा और पालमपुर में घपला करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। निगम को रोजवेज का दर्जा देने पर भी चर्चा हुई है। कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति अब निगम प्रबंधन के साथ भी बैठक करेगी।

संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन ने आश्वासन दिया है। हर मांग पर विस्तार से चर्चा हुई है। इसमें ओवरटाइम का भुगतान, डीए और मासिक वेतन समय पर जारी करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 15 फीसदी डीए, 35 माह का ओवरटाइम, पेंशन, ग्रेज्युटी आदि शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...