परिवारवाद के आरोप पर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना, अनुराग ठाकुर का नाम लेते हुए दिए कई उदाहरण

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्‍त ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा भाजपा मुद्दों से भटका रही है, राज्य में क्या काम हुआ उस पर कोई नेता और मुख्यमंत्री नहीं बोल रहे हैं। महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार खामोश है। बेरोजगारी के बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। पिछले महीने बेरोजगारी की दर 8.2 प्रतिशत हो गई है। सीएमआई के सर्वे में 1.5 मिलियन लोगों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं। जिस सरकार से दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, उल्टा नौकरी जा रही है।

भाजपा परिवारवाद का आरोप कांग्रेस पर लगाती है, तो अनुराग ठाकुर क्या हैं, राजनाथ सिंह के पुत्र भी पार्टी में हैं, योगी आदित्यनाथ के पिता भी सांसद रहे हैं, किरण रिजिजू के पिता स्पीकर रहे हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं नाम गिनने जाऊंगा तो लिस्ट बढ़ेगी। भाजपा में 38 एमपी हैं परिवार से ही संबंधित हैं। फिर किस आधार पर परिवारवाद की बात कर रहे हैं। आईना देखेंगे तो शायद अपना असल चेहरा दिखे।

देश में आतकंवाद पर रोक नहीं लग पाई। पिछले दिनों हुई आंतकी वारदात सरकार के दावों की पोल खोलती है। ऐसे में किस राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करते हैं। हमारी इकोनोमी लगातार गिर रही है। सरकार इस पर खामोश है। स्वर्गीय सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के मामले में सरकार जांच नहीं करवा रही है, परिवार के सदस्यों की मांग के बावजूद सरकार किस राज को छुपाना चाहती है, यह समझ से परे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...