
भलाड- शिबू ठाकुर
यूथ क्लब ग्राम पंचायत आंम्वल ठेहडू के युवाओं ने मिलकर ठेरे वाली माता परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में युवाओं ने मन्दिर परिसर, प्रांगण, प्राचीन मन्दिरों की सफाई की और घास -फूस को साफ किया। करीब तीन घंटे तक युवाओं ने इस कार्य में अपना पसीना बहाया और मंदिर में हवन-यज्ञ भी युवाओं द्वारा किया गया और यह कार्य युवक मण्डल के प्रधान बलदेव सिंह और पंचायत प्रधान केवल सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया।
इस अभियान में युवाओं ने साफ-सफाई की तथा साफ-सफाई का संदेश दिया और माता रानी के समक्ष अपना शीश झुकाया इस मौके पर अनिल कुमार, सुनील कुमार, सुशील शर्मा,केवल सिंह, बलदेव सिंह, रमन कुमार, रितिक धीमान,आकाश धीमान, सुरेन्द्र लाखू,करण कुमार, निशांत,अमन कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद थे।
