मछलियों को आटा डालने गए व्यक्ति का भाखड़ा डैम में तैरता मिला शव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

पुलिस चौकी ग्वालथाई के तहत भाखड़ा डैम में शनिवार को शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ग्वालथाई में ग्राम पंचायत भाखड़ा के उपप्रधान प्रभात कुमार ने सूचना दी कि एक शव नरसिंह मंदिर के साथ डैम में तैरता नजर आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाल कर कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त स्वर्ण सिंह (35) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव थाना कोलियां, डाकघर सलोआ, तहसील नयनादेवी व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मृतक नयनादेवी में फड़ी लगाकर छल्ले आदि बेचने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण सिंह हर शनिवार को अपने घर से डैम में मछलियों को आटा डालने जाता था तथा आज सुबह लगभग 5 बजे अपने मोटरसाइकिल पर मछलियों को आटा डालने गया था।

डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि लाश का निरीक्षण करने पर कोई भी चोट आदि नहीं पाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत डैम किनारे पहुंचने पर हार्ट अटैक या पैर फिसलने से पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...