हि.प्र. डाक परिमण्डल द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 08 अक्तूबर: राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश डाक परिमण्डल, शिमला द्वारा परिमण्डलीय स्तर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के स्थानीय इंडोर स्टेडियम में किया गया जिसका शुभारम्भ निदेशक डाक सेवाएं, हि.प्र.परिमण्डल दिनेश कुमार मिस्त्री ने किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश डाक परिमण्डल के विभिन्न कर्मचारी वर्गों में नियुक्त 32 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें से 27 पुरूष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों का अभिनन्दन किया तथा खिलाड़ियों से पूर्ण खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन आज प्राथमिक और क्वार्टर फाइनल स्तर के मुकाबले हुए तथा दूसरे दिन सेमी फाइनल तथा फाइनल मुकाबले आयोजित किए जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...