शाहरुख खान के बेटे की जमानत याचिका खारिज, रहेंगे जेल में

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट में बेल पर सुनवाई चल रही हैl इस बीच आर्यन खान की बीती रात 7 अन्य समेत मुंबई के एनसीबी कार्यालय में कटी हैl आर्यन खान को एनसीबी रिमांड पर लेना चाहती थीl एनसीबी की दलील थी कि मामले की छानबीन चल रही हैl

इसके चलते आर्यन खान समेत अन्य लोगों का हिरासत में होना आवश्यक हैl जबकि आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे की दलील थी कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने तक उनके मुवक्किल को हिरासत में रखा नहीं जा सकताl दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आर्यन खान समेत अन्य 7 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया थाl अब आर्यन खान की जमानत की सुनवाई चल रही हैl

जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि  

– एनसीबी के वकील की दलील कोर्ट ने मानते हुए तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी हैl

– शाह रुख खान के बेटे समेत अन्य 2 लोगों की भी बेल खारिज की गई हैl इस मामले में अरबाज मर्चंट और मुनमुन धमीजा की भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई हैl

– शाह रुख खान के बेटे के वकील का दावा, जल्द करेंगे सेशन कोर्ट में जमानत की अपील, अभी आर्डर की कॉपी मिलने के बाद समीक्षा की जाएगीl

– शाह रुख खान के बेटे की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है और उन्हें जेल में ही रहना होगाl

– वहीं एनसीबी के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि इस मामले में कई प्रभावशाली लोग जुड़े हुए है ऐसे में जेल से बाहर रहने की स्थिति में वे केस की छानबीन को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैl

– शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ने वकील के माध्यम से कोर्ट से कहा है कि वह जांच में सहयोग करेंगे और देश छोड़कर नहीं भागेंगेl

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...