महिला तीन दिन से थी लापता, जब घर लौटी तो बोली ट्रक चालक ने किया दुष्कर्म,चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

महिला तीन दिनों से घर से लापता थी। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि तीन दिन बाद महिला अपने घट लौट आई। घर लौटने पर महिला ने परिजनों को बताया कि तीन दिनों में एक ट्रक चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है।

मिली जानकारी के अनुसार शाला पंचायत की एक महिला घर से चौलचौक गई। जहां उसे गोहर के ख्योड का एक ट्रक चालक मिला। चालक ने महिला को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ट्रक में बैठा लिया और फिर उसके साथ दुराचार किया। बताया जा रहा है कि शाम तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी शिकायत गोहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई।

घटना के तीन बाद बीती शाम को महिला किसी तरह ट्रक चालक के चंगुल से बच कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई की ट्रक चालक ने उसके साथ ख्योड में सड़क किनारे ट्रक में दुराचार किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कियाए जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...