चेतन के समर्थन में निकली रैली, सुरेश भारद्वाज के विरोध में लगे नारे

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई चुनाव में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा का टिकट काटना अब भाजपा को महंगा पड़ता नजर आ रहा है। लोगों ने टिकट कटने के बाद चेतन के समर्थन में रेली निकाली और भाजपा प्रत्याशी नीलम सरकैक के विरोध में नारेबाजी की।

लोगों ने इस दौरान कोटखाई के खड़ापत्थर में लोगों ने जाम भी लगा दिया था। चेतन के समर्थन में आए लोगों ने मौजूदा सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज के विरोध में भी नारेबाजी की। दरअसल, चेतन बरागटा ने यहां पर शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने यहां से आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोटखाई में बरागटा के सर्मथन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने सड़क पर जमकर नारेबाजी की और भाजपा प्रत्याशी नीलम सरकैक का विरोध किया। मंत्री सुरेश भारद्वाज जुब्बल कोटखाई सीट के लिए चुनाव प्रभारी हैं। हालांकि, उनके और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बीच 36 का आंकड़ा रहा है।

जब नरेंद्र बरागटा जिंदा थे तो वह भारद्वाज पर उनके विधानसभा क्षेत्र में हस्तक्षेप के आरोप लगाते रहते थे। अब लोगों को लगता है कि नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा का टिकट काटने में सुरेश भारद्वाज की भी भूमिका रही है। दरअसल, इस सीट पर अब कांग्रेस के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर और नीलम सरकैक के बीच मुकाबला होगा। नीलम पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रही हैं।

वहीं, कांग्रेस के रोहित ठाकुर 2003 और 2012 में यहां से जीते हैं। वहीं, दिवगंत भाजपा नेता नरेंद्र बरागटा यहां से 2007 में चुनाव जीते थे और धूमल सरकार में मंत्री भी रहे थे। लेकिन हाल ही में उनकी मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी। लोगों की सहानुभूति के चलते कयास लग रहे थे कि नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन को ही टिकट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...