युवक ने खुद को मारी गोली, पीजीआई में चल रहा उपचार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत आने वाले क्षेत्र के एक युवक ने अपने पिता की रायफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन घायल को पहले सुजानपुर अस्पताल ले गए। वहां से इसे हमीरपुर मेडिकल कालेज रैफर किया गया। हालत नाजुक होता देख इसे पीजीआई रैफर किया गया।

चंडीगढ़ में घायल का उपचार चल रहा है। रायफल से युवक ने अपने चेहरे पर गोली मारी है। बताया जा रहा है कि युवक तनाव में चल रहा था तथा आत्महत्या के इरादे से स्वयं पर गोली चला ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है|

शिकायतकर्ता निवासी तपालधार ने यह मामला सुजानपुर पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को इसके पिता ने अपनी लाइसेंसी रायफल धूप में रखी थी किशाम साढ़े छह बजे शाम इसका छोटा भाई उक्त रायफल को बाहर से उठाकर उस कमरे में ले गया, जहां पर रायफल को रखते थे। उसी समय अंदर से फायर होने की आवाज सुनाई दी। यह एकदम कमरे में पहुंचा, तो देखा की भाई के मुंह पर काफी चोट लगी थी।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी का कहना है कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...