अनुपम हार्डवेयर की दुकान राख, करोड़ों की संपत्ती पल भर में स्वाह

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- राजीव जस्वाल

मुख्य बाजार नगरोटा बगवां में बुधवार देर रात लगी आग से करोड़ों की संपत्ती स्वाह हो गई। नए बस स्टैंड के समीप स्थित अनुपम हार्डवेयर की दुकान से उठी लपटों से साथ लगती कई दुकानें भी खतरे की जद में आ गई, जिन्हें सतर्कता से बचाया जा सका।

आग इतनी भीषण थी कि प्रशासन को कांगड़ा, धर्मशाला और पालमपुर से अतिरिक्त दमकल विभाग की गाडिय़ां मंगवानी पड़ीं। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी संपत्ती राख में तबदील हो चुकी थी। स्थानीय एसडीएम शशीपाल नेगी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया तथा नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया प्रशासन द्वारा घटना में करोड़ों के नुकसान की बात कही गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related