सेब से लदा कैंटर ढांक से टकराने के बाद सड़क पर पलटा, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गरामौड़ा में फिर एक हादसा हुआ, जिसमें एक कैंटर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यूपी नंबर का कैंटर कुल्लू से सेब लोड करके दरभंगा बिहार जा रहा था। जैसे ही कैंटर गरामौड़ा में पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर ढांक से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। कैंटर में चालक सहित 3 लोग सवार थे।

हादसे के दौरान कैंटर चालक को गंभीर चोटें आईं जबकि अन्य 2 लोगों को मामूली चोटें आईं। कैंटर चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उसने जख्मों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। मृतक चालक की पहचान इरशाद अली (37) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीं सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। मृतक चालक के सहयोगियों द्वारा हादसे का कारण कैंटर की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सेब से लदे यूपी नंबर के कैंटर इसी स्थान पर बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और हादसे के बाद चालक ब्रेक फेल का दोष मढ़ देते हैं जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त हादसे चालकों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने से हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...