ख़बर का असर: ख़बर चलते ही हरकत में आया लोक निर्माण विभाग

--Advertisement--

Image

लंज,निजी संवाददाता

खबर वही जो असर करें गत दिनों लाइव टाइम्स टीवी ने प्रमुखता से इस खबर का मुद्दा उठाया था मनेई – शाहपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । इन गड्ढों के कारण कई बार बाइक चालक फिसलकर घायल हो रहे थे ।तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया सड़क पर पड़े खड्डों को भरना शुरू कर दिया है|

जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है गौर हो कि रोड की हालात इस कदर खराब थी कि रोड पर पड़े हुए गड्ढों के कारण वाहन चालकों को तो परेशानी उठानी पड़ रही है ही साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।वहीं इस मार्ग पर रोजाना कई वाहन व लोग गुजरते है, लेकिन रोड की हालत दयनीय होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थीं ।

मनेई पंचायत की प्रधान निशा देवी, बीडीसी सदस्य कतक चन्द, व पूर्व प्रधान कृपाल संधू ने लोक निर्माण विभाग व मीडिया का धन्यवाद किया । उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अपील की है कि जल्द ही इस पर कंक्रीट डाल कर इस को पक्का किया जाए ।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास ने बताया कि जल्द ही कंक्रीट मार्ग का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...