हादसे मे इकलौते बेटे के निधन से उजड़ा माता-पिता का संसार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी के नेरचौक के समीप सोमवार देर रात को हुए सड़क हादसे में डलहौजी निवासी 26 वर्षीय चिकित्सक विशेष राणा की मौत हो गई। मंडी के नेरचौक के समीप सोमवार देर रात को हुए सड़क हादसे में डलहौजी निवासी 26 वर्षीय चिकित्सक विशेष राणा की मौत हो गई।

डा. विशेष सोमवार को नेरचौक में टूलकिट के प्रशिक्षण के लिए गए थे। वापसी में उनके साथ डा. दिवेश निवासी झंडूता बिलासपुर थे। नागचला के समीप कुत्ते को बचाते हुए कार (एचपी 37 टी-0821) वहां खड़ी एक अन्य कार (पीबी 08-ईएच 4934) से जा टकराई। लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नेरचौक मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां पर डा. विशेष ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे डा. दिवेश नेरचौक में उपचाराधीन हैं।

विशेष के माता-पिता को मिले ताउम्र जख्म

डा. विशेष की मौत से डलहौजी शहर में शोक की लहर दौड़ गई। डा. विशेष राणा अपने पिता ध्यान सिंह व माता आशा देवी के इकलौते बेटे थे। डलहौजी वासियों ने डा. विशेष राणा के निधन पर शोक जताते हुए पीड़ित स्वजन के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। प्रापर्टी डीलर ध्यान सिंह व प्रवक्ता आशा देवी अपने बेटे को चिकित्सक बनाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने उसे अच्छी शिक्षा दिलवाई व बेटे ने भी अपने माता-पिता के सपने को साकार किया।

कुछ माह पहले ही विशेष राणा की बतौर चिकित्सक प्रथम नियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिबल कोठी (सरकाघाट) में हुई थी। बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर उसका परिवार बसाने के भी सुंदर सपने माता-पिता ने देख रखे थे परंतु काल की बुरी नजर इस हंसते खेलते परिवार को लग गई और हादसे में उनका बेटा हमेशा के लिए उनसे बिछड़ गया।

बेटे को दूल्हा बनाकर उसकी बरात ले जाने का सपना देखने वाले माता-पिता ने जब बेटे का शव देखा होगा तो उनकी क्या दशा हुई होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ध्यान सिंह व आशा देवी को बेटे के अचानक निधन से जो घाव मिला है वह ताउम्र नहीं भर पाएगा। ध्यान सिंह मूलरूप से हमीरपुर के निवासी हैं और काफी साल से कामकाज व अपनी पत्नी की नौकरी के सिलसिले में डलहौजी में ही रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...