2 वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर में वैन के उड़े परखच्चे

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य 

कुल्लू जिले में बबेली के पास 2 वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में वैन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है।यह घटना मंगलवार सुबह सामने आई।

जानकारी के अनुसार वैन (एचपी34डी-4255) कुल्लू की तरफ से बंदरोल की ओर जा रही थी जबकि कार (एचपी 34ई-5015) मनाली से कुल्लू की ओर आ रही थी। इसी बीच बबेली में अचानक दोनों वाहनों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में वैन के परखच्चे उड‍़ गए। इसके चलते वैन के चालक सोहन लाल को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की पहली जांच में पता चल रहा है कि यह दुर्घटना वाहनों की तेज गति के कारण पेश आई है। वहीं वैन के चालक सोहन लाल पुत्र ढाले राम निवासी कुल्लू को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का पता चल सके। उन्होंने बताया कि दूसरी गाड़ी का चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...