मुख्यमंत्री का किन्नौर दौरा रद्द, कांग्रेस ने हाथ में काले झंडे उठाकर किया प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एसपी क्यूलो माथास 

किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिन के किन्नौर दौरे पर आ रहे थे, लेकिन सुबह ही उपचुनाव का ऐलान होने से उनका दौरा रद्द हो गया। इस दौरे के लिए मुख्यमंत्री का विरोध करने को कांग्रेस ने काले झंडों के साथ पूरी तैयारियां की हुई थीं।

जब इन्हें ज्ञात हुआ कि सीएम नहीं आ रहे हं,ै तो पुलिस के रोकने पर हंगामा शुरू हो गया। किन्नौर से वर्तमान में जगत सिंह नेगी विधायक है ंऔर साडा तथा लाडा कमेटियों से उन्हें बाहर करने का विरोध कांग्रेसी सीएम के सामने करना चाहते थे।

इसीलिए मुख्यमंत्री के किन्नौर आने का इंतजार कर रहे थे। यह दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेसी प्रशासन से भी उलझे और आरोप लगाया कि पूरे जिला में मुख्यमंत्री के होर्डिंग्स उपचुनाव घोषित होने के बावजूद भी क्यों लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...