धर्मशाला के प्रवेश द्वार पर फिर बनेगा सेल्फी प्वाइंट,सेल्फी प्वाइंट में दिखेगी हिमाचल की संस्कृति: नैहरिया

--Advertisement--

Image

क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था सेल्फी प्वाइंट, दिसम्बर में बनकर होगा तैयार

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रवेश द्वार पर फिर से सेल्फी प्वाइंट बनेगा। नए सिरे से बन रहा यह सेल्फी प्वाइंट पहले बने सेल्फी प्वाइंट से थोड़ा अलग होगा। अब बन रहे सेल्फी प्वाइंट में पर्यटकों को हिमाचल की संस्कृति की झलक दिखाई देगी।

वीरवार को विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शहीद स्मार्क के समीप धर्मशाला के प्रवेश द्वार पर बनने वाले सेल्फी प्वाइंट साइट का निरीक्षण किया।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला के प्रवेश द्वार में 40 लाख रुपये से इस सेल्फी प्वाइंट का निर्माण करवाया जाएगा। दिसम्बर माह तक इस सेल्फी प्वाइंट का काम पूरा कर इसे पर्यटकों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

सेल्फी प्वाइंट में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषा, हिमाचल का राज्य पक्षी जूजू राणा, खेती बाड़ी करते किसानों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, सहित निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी, नगर निगम धर्मशाला के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...