
श्री नैना देवी जी- सुभाष चंदेल
3 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ से भारी मात्रा में बलवा सड़क पर आ गया है जिस कारण सड़क बंद हो गई है जिससे कि स्थानीय लोगों को और मंदिर में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा दोनों और गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है।
मंदिर दर्शन करके वापस जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां यहां फंसी है हालांकि ज्यादातर श्रद्धालु वाया भाखड़ा डैम किरतपुर साहिब रास्ते से बापिस चले गए
पहाड़ी से दर्क रहे मलबे की चपेट में आने के कारण एक मकान और कुछ दुकानों की दीवार टूट जाने के कारण पानी और मलवा घरों और दुकानों के अंदर जा रहा है। तथा सड़क के दूसरी और जो घर हैं उनको भी इस मलबे के कारण खतरा बना हुआ है!
श्री नैना देवी जी नगर परिषद तथा स्थानीय पंचायत के लोगों को मुख्य बाजार आनंदपुर साहिब में ही जाना पड़ता है!जो कि यह सड़क बंद हो जाने के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ेगा तथा मौके का जायजा लेने पहुंचे श्री नैना देवी जी खंड के लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए बताया कि कोई सीवरेज पाइप के टूट जाने के कारण पानी का रिसाव पहाड़ी के बीच में हो रहा है ऊपर से जो यह 3 दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है ।
इसी कारण यह यह पहाड़ी से मलबा नीचे सड़क पर आ गया है जिस कारण लोक निर्माण विभाग का भारी नुकसान हुआ है और कुछ स्थानीय घरों और दुकानदारों को भी इससे नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की सारी मशीनरी और कम कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं परंतु अभी तक मलवा गीला होने के कारण इसे नहीं हटाया जाएगा जैसे ही बारिश है रूकती है और पहाड़ी से गिर रहा मलवा रुकता है वैसे ही इसे हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा!
उन्होंने कहा कि लगभग आज शाम तक या कल तक श्री नैना देवी जी आनंदपुर साहिब मुख्य सड़क को खोल दिया जाएगा तथा स्थानीय लोगों ने भी सरकार और लोक निर्माण विभाग से यह अपील की है कि इससे सड़क को जल्द से जल्द खोल दिया जाए
