
नूरपुर का विकास कांग्रेस की देन, महामंत्री रणवीर सिंह निक्का को 2012 विधानसभा चुनावों में जनता नकार चुकी है-ज़िला महासचिव
नूरपुर- देवांश राजपूत
ज़िला महासचिव कांग्रेस कमेटी व पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सन्देश डडवाल ने प्रेस वार्ता की।उन्होंने रणवीर सिंह निक्का द्वारा जो प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अजय महाजन पर आरोप लगाए उसका मुंहतोड़ जबाब दिया।
ज़िला महासचिव कांग्रेस कमेटी व पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सन्देश डडवाल ने रणबीर सिंह निक्का द्वारा प्रैस वार्ता में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक व कांग्रेस पार्टी पर फोरलेन को लेकर जो आरोप लगाए हैं उस पर कहा कि मैं रणवीर सिंह निक्का को बताना चाहता हूं कि जब फोरलेन की डीपीआर बनी थी तब केन्द्र में भाजपा सरकार व यहां सांसद शांता कुमार थे।
तब यहां से फोरलेन समितियां सांसद से मिलने गई थी।अगर रणवीर सिंह निक्का पिछले 11 बर्षो से महामंत्री है तो इनका क्या योगदान रहा है। 2012 में रणवीर सिंह निक्का विधानसभा चुनाव लड चुके हैं।तब जनता ने इन्हें निकारा है।सन्देश डडवाल ने कहा कि 2017 में भाजपा के इन दोनों नेताओं ने राम और लक्ष्मण बनकर चुनाव लडा था।
नूरपूर की भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाया था।सन्देश ने कहा कि नूरपुर में आज तक जो भी विकास हुआ है वो स्व सत महाजन या अजय महाजन के द्वारा ही हुआ है।अगर यह कहते हैं कि मैं 11 बर्षों से महामंत्री रहा हूं तो अपने द्वारा करवाया गया कोई विकास कार्य तो बताए।
सन्देश डडवाल ने कहा कि रणवीर सिंह निक्का ने 2005 में कंडवाल पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लडा तो हार गए। फिर 2011 को फिर लड़ा तो जीते और अधिकतर विकास कार्यों का पैसा वापिस चला गया। जब यह पंचायत का विकास नहीं करवा पाए तो नूरपूर विधानसभा का क्या करवा पाएंगे।आज रणवीर सिंह निक्का को पता है कि भाजपा के नूरपुर में हालात खराब है। क्योंकि मंत्री साहब बाहर नहीं निकलते हैं।
यह उनका फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं राम लक्ष्मण से अलग हो गया। मगर यह कल भी इकट्ठे थे और आज भी एक है। इन्होंने मंत्री साहब के बेटे पर जो गाड़ी को लेकर आरोप लगाया है तो हम कहना चाहते हैं कि यह महामंत्री है वह मंत्री हैं और सरकार भी इनकी है, तो अगर कोई ग़लत कर रहा है या हुआ है तो न्याय जल्द होना चाहिए और क्यों नही हो रहा है। हम तो तब माने सच लोगों के सामने आना चाहिए कि इस पर क्या कार्रवाई हुई है।केवल कहने से कुछ नहीं होता।
सन्देश डडवाल ने कहा ने कोरोना काल के दौरान निक्का कहा थे।उस समय भी अजय महाजन व कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच गए और जरूरतमंद लोगों को सामान उपलब्ध करवाया।पानी की समस्या के दौरान गांव-गांव में टैंक भिजवाए।भाजपा बाले क्या करते रहे।सन्देश ने कहा कि रणवीर सिंह निक्का व्यान देने से पहले सोच लिया करें।
