अब पेटीएम वॉलेट में मौजूद पैसे को कार्ड द्वारा कहीं भी आसानी से कर सकेंगे इस्तेमाल

--Advertisement--

Image

स्टाफ, रिपोर्ट 

अब पेटीएम वॉलेट को पेटीएम वॉलेट रुपए कार्ड द्वारा कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। आप किराने की दुकानों से सामान खरीदने, पानी और बिजली के बिलों का भुगतान करने, गैस सिलेंडर बुक करने, मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज करने या ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए पेटीएम वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं जहां पेटीएम वॉलेट से भुगतान स्वीकार किए जाते हैं।

वहीं, कई जगहों पर पेटीएम वॉलेट से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाता है, जहां अन्य भुगतान मोड का उपयोग करना पड़ता है। लेकिन जल्द ही पेटीएम का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, पेटीएम ने प्रीपेड रुपे कार्ड पेटीएम वॉलेट कार्ड लॉन्च किया है।

इस कार्ड का उपयोग उन सभी मर्चेंट आउटलेट्स पर किया जा सकता है जो RuPay कार्ड स्वीकार करते हैं। पेटीएम वॉलेट कार्ड एक प्रीपेड कार्ड है जो आपके पेटीएम वॉलेट बैलेंस से जुड़ा होगा। इस कार्ड को रुपे प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है।

फिलहाल यह वर्चुअल कार्ड के रूप में दिया जा रहा है और जल्द ही एक फिजिकल कार्ड भी लोगो को दिया जाएगा। यह 16 अंकों का कार्ड होगा जिसमें एक्सपायरी डेट और सीवीवी नंबर होगा। इस कार्ड के माध्यम से आप अपने वॉलेट बैलेंस को ऑनलाइन और ऑफलाइन हर जगह इस्तेमाल कर पाएंगे जहां भुगतान रुपे कार्ड के जरिए लिया जाता है।

इसी तरह, कोई भी ऑनलाइन व्यापारी जो पेटीएम वॉलेट से भुगतान नहीं लेता है, वहां पेटीएम यूजर्स को डेबिट/क्रेडिट कार्ड के विकल्प का चयन करना होगा और 16 अंकों की संख्या, समाप्ति तिथि और पेटीएम वॉलेट कार्ड के सीवीवी दर्ज करके भुगतान करना होगा।

ऐसे बनाएं पेटीएम वॉलेट रुपे कार्ड:

सबसे पहले पेटीएम ऐप को ओपन करें। होम पेज पर माई पेटीएम सेक्शन में जाएं और पेटीएम वॉलेट पर क्लिक करें। वहां आपको सबसे नीचे पेटीएम वॉलेट कार्ड को एक्टिवेट करने का विकल्प मिलेगा। फिलहाल यह कार्ड शुरुआती तौर पर चुनिंदा यूजर्स को दिया जा रहा है। कुछ ही समय बाद यह कार्ड सभी यूजर्स के लिए मौजूद होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...