पुल निर्माण के लिए बिजली चोरी करती पकड़ी फोरलेन कंपनी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल 

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत स्वारघाट के टाली मुहाल में बना जा रहे अंडर बाईपास पुल के निर्माण के लिए कंपनी साथ लगते खंभे से बिजली चोरी कर रही थी।

फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल ने वीडियो बनाकर बिजली चोरी करने के मामले की शिकायत बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को भेजी। अब कंपनी से जुर्माना वसूलने की तैयारी है।

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के दूसरे फेज के तहत स्वारघाट के टाली मुहाल में फोरलेन निर्माण कंपनी अंडर बाईपास ब्रिज का निर्माण कर रही है। पुल का कार्य करीब तीन माह से चल रहा है।

समिति महासचिव ने बिजली चोरी की वीडियो बनाई और स्वारघाट के कनिष्ठ अभियंता को भेजी। शिकायत के बाद लाइनमैन को मौके पर भेजा गया। लाइनमैन ने मौके पर देखा तो खंभे से तार लगाकर पुल निर्माण के लिए बिजली चोरी की जा रही थी।

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मौके पर गए कर्मचारी ने देखा कि बिजली का तार खंभे से बिछा था। यह कनेक्शन चोरी से लिया गया था।

पुल का निर्माण कर रही कंपनी पर बिजली चोरी करने पर जुर्माना किया जा रहा है। कंपनी से पिछले वोल्टेज के हिसाब से पिछले तीन माह का जुर्माना वसूला जाएगा। यह 12 से 14 हजार रुपये होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...