रामनी गांव में भीषण अग्निकांड, 46 लोगों के सर से छिनी छत

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एसपी क्यूलो माथास 

किन्नौर जिले के रामनी गांव में बुधवार दोपहर को भीषण अग्निकांड में सात मकानों के 70 कमरे आग की भेंट चढ़ गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते सात घरों को चपेट में ले लिया।

करीब 46 लोगों के सिर से छत छिन गई है।  आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे रामनी गांव में कृष्ण कुमार नेगी के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते 13 कमरों का मकान जल गया। हवाओं के साथ उठी तेज लपटों ने साथ लगते 6 घरों को भी चपेट में ले लिया। जनकराज नेगी का तीन मंजिला मकान, विनोद कुमार नेगी का दो मंजिला, सतीश कुमार नेगी का दो मंजिला, गंभीर सिंह नेगी का तीन मंजिला, केदा राम नेगी और केशव नेगी के दो मंजिला मकान जलकर राख हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...