नूरपुर की पँचायत मिल्ख के गांव क्योड़ घारिया के मुकेश कुमार ने लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

Image

23 बर्षीय मुकेश का 85 प्रतिशत लिवर है क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़ में चल रहा है इलाज, मुकेश को है जल्द से जल्द लिवर ट्रांसप्लांट की ज़रूरत, मुकेश की 20 बर्षीय बहन सिमो देवी मुकेश को अपने लिवर का दे रही है एक हिस्सा

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर की पँचायत मिल्ख के गांव क्योड़ घारिया के वार्ड नं 5 के मुकेश कुमार सपुत्र सोम राज ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।मुकेश गरीव परिवार से सम्बंध रखता है और मुकेश का 85 प्रतिशत लिवर क्षतिग्रस्त हो चुका है। मुकेश के घर वाले मुकेश का इलाज करवाने में असमर्थ हैं। मुकेश की दो बहनें व एक बड़ा भाई है।मुकेश की सबसे छोटी बहन सिमो देवी अपने भाई को अपने लिवर का एक हिस्सा दे रही है।

मुकेश के पिता सोम राज दिहाड़ीदार है और पूरे परिवार का पालन पोषण बड़ी मुश्किल के साथ हो रहा है।पूरे परिवार को मुकेश की चिंता सता रही है कि मुकेश के इलाज के लिए इतनी बड़ी रकम कहा से आएगी।जब इस सारी घटना की जानकारी रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा को मिली तो रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी अपनी टीम के साथ मुकेश के घर पहुँचे।

पीड़ित मुकेश ने बताया कि बीमारी के चलते मेरा लिवर डैमेज हो चुका है। मुझे इसके बारे में 2014 को पता चल गया था और इलाज चल रहा था।मगर अब डाक्टरों ने मुझे लिवर ट्रांसप्लांट करने को कहा है जिसमें खर्चा बहुत ज्यादा होना है। मगर हमारी ऐसी स्थिति नहीं है कि हम इतना खर्चा कर पाएंगे। जिसको लेकर रणजीत बक्शी जनकल्याण संस्था ने मुझे पच्चीस हजार रुपए की मदद की है और मेरी सभी से अपील है कि मेरी मदद की जाए। मैं एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता हूं और मेरे पिता जी भी मजदूरी करते हैं।

रणजीत जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी ने सभी से लगाई मदद की गुहार

अकिल बक्शी ने बताया कि हमें गैरी संस्था के द्वारा पता चला कि मिल्ख पंचायत में एक लड़का जिसका नाम मुकेश है उसका 85 प्रतिशत लिवर डैमेज हो चुका है और डाक्टरों ने उसे लिवर ट्रांसप्लांट करवाने को कहा है। हालांकि इस युवा लड़के की मदद पहले भी लोग करते आ रहे हैं। पर अब लीवर ट्रांसप्लांट करवाने का खर्चा ज्यादा होना है और यह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। जिसकी वजह से खर्चा उठा पाना मुश्किल है।हमने कुछ राशि की मदद की जिससे इनका तीन चार महीने दवाईयों का खर्चा चल जाएगा।अकिल ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि मुकेश की जितनी भी मदद कर सकते हो तो जरुर करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...