अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क से उतरा, सड़क किनारे खड़ी 3 बाइकों को कुचला

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

ट्रक नंबर एचपी 40B 7127 नगरोटा बगवां से रोपड़ की तरफ अंडे की सप्लाई लेने जा रहा था जैसे ही वह 9.30 बजे के करीब बनखंडी में अलमा सेंटर के पास पहुंचा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उत्तर गया व सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों को कुचलता हुआ कुछ दूर तक चला गया।

इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है जबकि तीनों बाइकों का काफी नुकसान हुआ है घटना की जानकारी जिला परिषद संजय धीमान द्वारा पुलिस चौकी रानीताल में दी गई तथा चौकी प्रभारी जगदीश चंद टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया।

ट्रक ड्राइवर की पहचान विशाल चौधरी पुत्र जसवंत सिंह गाँव खोली डाकघर खोली, जिला काँगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 मामला दर्ज़ कर लिया है।

डी एस पी देहरा अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...