
बंदला में तीन महीने चली आ रही पानी की समस्या का हो समाधान, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए अलग से हो पानी की व्यवस्था
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
पिछले कल जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता भगत सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता, महासचिव व पूर्व समन्वयक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संदीप सांख्यान, सदर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, पूर्व महासचिव सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, अजित जोशी, पूर्व सचिव जिला कांग्रेस, सदर कांग्रेस पंचायतीराज के अध्यक्ष दयानंद वर्मा व ग्राम पंचायत बंदला के पूर्व प्रधान सीता राम अन्य कांग्रेस के नेताओं ने ग्राम पंचायत बंदला के गाँव चनालाग और बंदला में लोगो की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।
इस मौके पर मुख्य तौर पर जो समस्या सामने आई कि बंदला में पिछले तीन महीने से चल रही है वह भरी बरसात में भी पानी की भारी किल्लत है और कई बार जल शक्ति विभाग को इस बारे में बताया भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकि इसी के साथ लगती पट्टा-चनालाग में स्थानिय विधायक जी दौरा भी करके आए थे लेकिन फिर भी वहां पर कुछ नहीं हुआ।
ग्राम पंचायत बंदला के गाँव कोग मे बन रहे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रतिदिन 25 हजार लीटर पानी की आवश्यकता रहती है और यह सारा पानी स्थानीय लोंगो की पेय जल योजना से पूरा किया जा रहा है। इस बारे में कई बार मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1100 नम्बर पर भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन को असर देखने को नहीं मिला है। जबकि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज एक बहुद्देशीय संस्थान बनाया जा रहा है जिसकी लागत करीब 110 करोड़ से भी ज्यादा है।
ऐसे में इस संस्थान के लिए अलग से पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। पिछले कल बंदला की मुख्य पानी की नाली से ढाई इंच की लाइन स्थानीय लोगों का पानी का हक मार कर दे दी गई। जिसका हम सभी विरोध करते है और सरकार, जिला प्रशासन और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधन को आगाह भी करते हैं कि स्थानिय लोंगो के हिस्से के पानी को न लिया जाय, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए अलग से पानी की व्यवस्था की जाए अन्यथा वहां पर स्थानिय लोंगो के साथ मिलकर विरोध होगा, विरोध का तरीका धरने प्रदर्शन से लेकर कुछ और भी हो सकता है।
