असंगठित मजदूरों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए बनेगी यूनीक आई डी : छुनकू राम

--Advertisement--

Image

26 अगस्त से शुरू होगा काम, सी एस सी पर निशुल्क बनाई जाएगी आई डी, पी एम सुरक्षा बीमा योजना का एक साल के लिए मिलेगा लाभ।

व्यूरो रिपोर्ट

जिले के असंगठित श्रमिकों की यूनीक आई डी बनाने का काम 26 अगस्त से शरु होगा। सरकार का यह आई डी बनाने के पीछे मकसद असंगठित श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ देना है। यूनीक आई डी बनाने वाले श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का एक साल के लिए मुफ्त लाभ दिया जायेगा।

जिले के सभी सी एस सी सेंटर पर यह कार्ड मुफ्त मे बनाए जायेंगे। कार्यक्रम को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 26 अगस्त को लॉन्च करेगा। असंगठित मजदूरों के कार्य के अनुसार बिभाजन कर खाका तैयार किया जाएगा । ताकि उनके उतथान के लिये योजनाएं बनाकर उनको क्रियान्वित किया जा सके। सी एस सी के जिला प्रबंधक छुनकू राम ने बताया की सी एस सी मे यह कार्ड निशुल्क बनाए जायेंगे इसके लिये सरकार सी एस सी वी एल ई को 20 रूपये प्रति कार्ड देगी। यदि इस यूनीक आई डी कार्ड मे आवेदक बाद मे कोई अपडेट करवाता है तो उसे 20 रूपये खुद वहन करने होंगे।

आवेदन के लिये जरुरी कागजात- आवेदक के पास आधार कार्ड नम्बर होना चाहिये, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। यह लोग कर सकते हैं पंजीकरण- छोटे किसान, पशु पालक, रेह्डी फडी वाले, मोची, ऑटो चालक मनरेगा वर्कर, लेबर, बारबर, ऐसे मजदूर जो किसी संगठन के साथ न जुडे हों ई पी एफ व ई एस आई का मेम्बर न हों वे सब अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

सी एस सी के जिला मैनेजर छुनकू राम ने बताया कि 26 अगस्त से हर सी एस सी सेंटर पर इसकी रजिस्टरेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कामगारों से अपील की है की वे अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर पर जाकर निःशुल्क अपने आपको रजिस्टर करवायें और इस योजना का लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...