आईटीआई नूरपुर में सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने कैम्पस साक्षताकर के माध्यम से 102 उम्मीदवारों का चयन किया

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई)नूरपुर में बुधवार को गुजरात की एक प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने कैम्पस साक्षताकर के माध्यम से 102 उम्मीदवारों का चयन किया। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि कंपनी ने कैम्पस साक्षताकर के माध्यम से 18 से 23 वर्ष की आयु के फिटर, डीज़ल मैकेनिक्स,मोटर मैकेनिक,टर्नर,मिशिनिस्ट,बैल्डर इलेस्ट्रेशन,टूल एंड डाई मेकर,प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर,सीईओ(ऑटो मोबाइल),ट्रैक्टर मैकेनिक व पेंटर जैसे व्यवसायों के युवकों का चयन किया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के माध्यम से 172 उमीदवारों ने भाग लिया जिसमें102 उमीदवारों को कंपनी ने रोजगार प्रदान किया। इन चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी मासिक सीटीसी के रूप में 20100 रुपए मासिक वेतन, अनुदान पर सस्ता खाना,वर्दी,सेफ्टी शूज़ व पीपीई किट कंपनी के नियमानुसार अवकाश,जीपीए,मेडिक्लेम और तुम पालिसी जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इन चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात ले जाने की सुविधा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...