सीएमओ डॉक्टर गुरु दर्शन गुप्ता ने कांगड़ा सिविल अस्पताल में किया विशेष मशीन का उद्घाटन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल 

आज जिला कांगड़ा के सीएमओ डॉक्टर गुरु दर्शन गुप्ता कांगड़ा सिविल अस्पताल में पहुंचे और वहां पर उन्होंने एक विशेष मशीन का उद्घाटन किया। जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस मशीन से जमीन पानी और व्यक्ति की अनेक बीमारियों का लेबोरेट्री टेस्ट जल्द से जल्द किया जा सकता है।

इससे पहले इस तरह की आधुनिक मशीन हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिला में थी। परंतु अब दूसरी मशीन हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल कांगड़ा में आज रखी गई है। जिसका उद्घाटन आज किया गया है। जो भी कांगड़ा और कांगड़ा के आसपास के क्षेत्र हैं और क्षेत्रवासी हैं, उनको इस मशीन का जरूर लाभ होगा।

साथ ही कोविड-19 टीकाकरण को लेकर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक 15000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और अगले तीन दिन तक जिला कांगड़ा में कोई भी व्यक्ति ऐसा ना रहेगा जिस को कोविड-19 की कि डोस ना लगी होगी।

कोरोना कि तीसरी लहर को लेकर उन्होंने कहा की हालांकि कोविड-19 का लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है, परंतु फिर भी अभी भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है । जो भी प्रदेश सरकार के नियम है, यानी कि सामाजिक दूरी और मास्क पहनना हाथों को समय-समय पर साफ करना इसका खासतौर पर ध्यान रखा जाए।

इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर गुरु दर्शन गुप्ता के साथ एस एम ओ कांगड़ा विवेक अब्रॉल और तमाम हॉस्पिटल के डॉक्टर और पीजीआई से आए हुए डॉ मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...