
हिमाचल प्रदेश जल-शक्ति विभाग का नया कारनामा,बिजली के खंभे से ही बांध दी पानी की पाइप!भरी बरसात में भी प्यासे, ले रहे बाबड़ियों का सहारा! भटियात पूर्व विधायक ने सहायक अभियंता पर जड़े कई आरोप, अपनी ड्यूटी करने की बजाय कर रहे राजनीति!
अनिल संबियाल, सिहुंता
जिला चम्बा के भटियात क्षेत्र के जल शक्ति विभाग उप मंडल सिहुंता के गांव अली- नलोह के लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इन्द्र , जालम , उत्तम , राकेश इत्यादि लोगों का कहना है कि 2017 में सड़क का काम चला था उसी टाईम से यह पाईप लाईन उखाड़ दी थी।
उसके बाद आईपीएच विभाग सिहुन्ता के सहायक अभियन्ता राजेश्वर शर्मा को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया। लेकिन आज दिन तक इस समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने अशवासन दिया था कि दो तीन माह में इस समस्या मा समाधान कर दिया जाएगा। पाईप लाईन जो टूटी हुई है उसकी मुरम्मत शीघ्र कर दी जाएगी।
मगर चार सालों में आज दिन तक ग्यारह बन्डल पाइप के खुद खरीद कर लगा चुके हैं। बीते एक महीने से अली व नलोह गांव में पानी की सप्लाई परोपर तरीके से नहीं आ रही हैं। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों के सहारे जीवन व्यतित कर रहे हैं।
बता दें कि यह पाइप लाइन बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर की स्टे लाइन के ऊपर बांधी हुई है। प्रश्न यह उठता है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी भी आंखे बन्द करके सोये हुए हैं। यह पाईप लाईन कभी भी टूट कर किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रांसफॉर्मर भी मुख्य रास्ते पर लगा हुआ है।
बच्चे- बुढ़ों की आवाजाही हर समय लगी रहती हैं। गनीमत यह है कि आज दिन तक कोई बढ़ा हादसा पेश नहीं आया। क्या दोनों विभागों के कर्मचारी किसी बढ़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं |
अली नलोह गांव के दौरे पर गए भटियात चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि एसडीओ राजेश्वर शर्मा अपनी ड्यूटी करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं। और लोगों को भरी बरसात में भी पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करूँगा।
लोगों ने हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व जल शक्ति मंत्री से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द गांव वासियों की उक्त समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन करने पर उतारू हो जाएंगे।
इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेश्वर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क का काम चला हुआ था तो पानी की पाइप टूटने से स्थानीय लोगो को दिक्कत आई थी। चार दिन पहले मैंने अली-नलोह का दौरा किया था। अब वहां पर पानी की कोई भी समस्या नही है। 30 सितम्बर से पहले -पहले अली-नलोह गांव के लिए लोहे की पाइप लाइन डाल दी जाएगी।
