वहिपठियार में विधायक ने लगाई विकास की झड़ी

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के वहीपठियार में मंगलवार को ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने चार उद्घाटन किए हैं। जिसमें वहिपठियार व धार वरूंद के दो नवनिर्मित 60लाख की लागत वने उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का उद्घाटन किया गया। वहीं वहिपठियार में 2.50लाख की लागत से वने कारगिल में शहीद हुए शहीद सूबेदार ध्यान सिंह की याद में नवनिर्मित शहिदी गेट का उद्घाटन किया गया।

इसके साथ ही ढमीण से वहि सड़क के सुधारीकरण कार्य 2.50करोड़ की लागत वनने वाले का लोकार्पण किया। इसके उपरांत विधायक अर्जुन ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहिपठियार में 56लाख की लागत से नवनिर्मित चार कमरो का उद्घाटन किया गया। इससे पहले जवाली विधायक अर्जुन ठाकुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वहिपठियार में पहुंचते ही स्कूल के प्रधानाचार्य तरसेम सिंह व पूरे स्टाफ एसएमसी कमेटी , स्थानीय लोगों द्वारा फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।

इसके उपरांत विधायक अर्जुन ठाकुर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके उपरांत स्कूल के प्रधानाचार्य व पूरे स्टाफ विधायक अर्जुन ठाकुर को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि वहिपठियार में उन्होंने जो काम हुए हैं यह यहां के स्थानीय लोगों की मेहनत है वहीं उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे भारी मतो से जिता कर विजयी किया। जिससे वहिपठियार की जनता की सेवा करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि वह आश्वासन देते हैं यहां काफी समय से आ रही पानी की किल्लत को वहुत जल्दी खत्म कर लोगों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोटला क्षेत्र की14पंचायतो में 40करोड़ की लागत से पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने के चल रहे कार्य से पीने के पानी की समस्या से वहुत जल्द निजात मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वहिपठियार के लिए स्टेज वनाने के लिए विधायक निधि से 2.50लाख रूपये देने की घोषणा की गई।

इस मौके पर एसडीएम ज्वाली कृष्ण कुमार शर्मा,लोक निर्माण विभाग ज्वाली एकसीईएन अरूण वशिष्ठ, जलशक्ति विभाग ज्वाली एकसीईएन निरज भोगल, ग्राम पंचायत प्रधान वावू राम, जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, भाजपा मंडल ज्वाली अध्यक्ष उतम धिमान,भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा, पुलिस चौकी कोटला एएसआई संजय शर्मा, कवि ठाकुर,तरसेम सिंह विक्की अमन राणा, साहिल मेहरा आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...