धूमधाम से हुआ सुचेहन हुम मेले का समापन समारोह, प्रदेश कांग्रेस के सचिव आदित्य विक्रम सिंह रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि 

--Advertisement--

Image

सैंज- रजनीश

बंजार उपमंडल की सुचेहन पंचायत में हुम पर्व के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव आदित्य विक्रम सिंह समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे| सुचेहन पहुंचने पर श्रीनाग युवक मंडल के सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव आदित्य विक्रम सिंह का ढोल नगाड़ों की थाप पर फूल मालाओं से स्वागत किया !

श्रीनाग युबक मंडल द्वारा चलाई जा रही चार दिवस्य बॉलीबाल प्रतियोगिता की स्पर्धा का समापन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए| खेलों से मनुष्य के शरीर का सर्वांगिक विकास होता है और आज की युवा पीढ़ी नशे की कुर्तियों की ओर ज्यादा ध्यान दे रही है| इसके लिए युवाओं को नशे से उनका ध्यान भटकाने के लिए खेलकूद जैसी स्पर्द्धाए समय-समय पर चलाएं जाना अत्यंत आवश्यक है| जिससे आज की युवा पीढ़ी नशे की कुरीतियों से दूर जाकर खेलों के माध्यम से अपना सर्वांगिक विकास कर सके|

आदित्य विक्रम सिंह ने उपस्थित लोगों को हुम पर्व मेले की बधाई दी उन्होंने कहा है कि मेंले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है| इन मेलों को हमें इसी तरह से संजोए रखने की आवश्यकता है| यह हमें आपसी भाईचारे और मेल मिलाप का संदेश देते हैं और हमारी संस्कृति को जिंदा रखने की भी सीख देते हैं| उन्होंने श्री श्री नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों को  सफल आयोजन पर बधाई दी |

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर ठाकुर,मोहर सिंह,नरेश ठाकुर, आदि विशेष रूप से उपस्थिति रहे!आयोजक युवक मंडल सुचेहन के प्रधान सोमदेव सचिव थरबन तथा समस्त युवक मंडल के सदस्य ने कार्यक्रम के समापन पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव व पुर्व  में प्रत्याशी रहे आदित्य विक्रम सिंह का पहुचने पर आभार व्यक्त किया है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...