राजीव गांधी की जयंती पर जरूरतमंद प्रवासी परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में आज भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई, आशीष ठाकुर ने बताया कि राजीव गांधी की जयंती हम में है राजीव कार्यक्रम के नाम से मनाई गई,उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं संग मिलकर उन्होंने जरूरतमंद प्रवासी परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी का भारतवर्ष के उत्थान में बहुत बड़ा योगदान है,राजीव गांधी सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने,उन्होंने बताया कि राजीव गांधी का शुरू में राजनीति में कोई लगाव नही था,पर उनके भाई संजय गांधी के हवाई हादसे में मरणोपरांत अपनी माता इंदिरा गांधी का राजनीति में हाथ बंटाने के लिए वो राजनीति में आये,राजीव गांधी पहले पेशे से पायलट थे,आशीष ठाकुर ने बताया कि भारतवर्ष में कम्प्यूटर क्रांति के राजीव गांधी जनक थे,डिजिटलाइजेशन की शुरुवात देश मे उनके दौर में हुई,महिला सशक्तिकरण में उनका भरपूर योगदान रहा है,पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ करने में राजीव गांधी के योगदान को कोई भुला नही सकता|

आशीष ठाकुर ने बताया कि राजीव गांधी के राजनीति में आने से पहले 21 वर्ष के युवाओ को ही मतदान करने का अधिकार था राजीव गांधी ने अपने समय मे कानून पास किया और 18 वर्ष के युवाओ को भी मतदान का अधिकार दिया। राजीव गांधी एक युवा सोच के प्रधानमंत्री थे,आशीष ठाकुर ने बताया कि जो राजीव गांधी का देश के विकास के लिए जो योगदान है वह सदैव स्मरणीय है।

इस मौके पर उनके साथ सर्वेश उपमन्यु,वसीम मूसा,सन्तोष कुमार,अदनान,मनीष कुमार व अन्य युवा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...