ग्राम पंचायत रजें में” फिट इंडिया फ्रीडम रन” का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

सिहुंता- अनिल संब्याल

आज 20 अगस्त 2021 को जिला चंबा के युवा अधिकारी श्री विवेक कुमार के नेतृत्व आधीन भटियात ब्लॉक की नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय स्वयंसेवी (NYK) राज कुमार ने ग्राम पंचायत रजें में” फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन करवाया| इस मौके पर पंचायत के उपप्रधान कुशलकुमार और भूतपूर्व सुबेदार नवीनकुमार जी व गांव के लोग मौजूद रहे|

इस आयोजन में आजाद युवक मंडल सनेड ; शिवा युवा मण्डल रजे ; मलमाता युवामण्डल सरोग के युवाओं ने भाग लिया| साथ ही राष्टीय सव्यसेवी राज कुमार ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की युवाओं को प्रतिज्ञा दिलवाई| इसके उपरांत राष्टीय गान गाया गया और उसके अंत में 3 KM तक युवाओं ने दौड़ लगाकर गाव के युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया|

इसके साथ उपप्रधान कुशल कुमार व भूतपूर्व सुबेदार नवीन जी ने अपने अपने विचार युवाओं के साथ साझा किए व युवाओं को प्रोत्साहित किया| इसके साथ साथ राज कुमार (NYK) ने ये भी बताया कि ये कार्यक्रम 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा|

इस मौके पर राज कुमार (NYK) तथा आजाद युवक मंडल सनेड के सदस्यों ने उप प्रधान कुशल कुमार तथा भूतपूर्व सुबेदार नवीन जी को स्मृति चिन्ह से स्मानित किया तथा लोगों को कहा कि करोना काल में यह मुहिम अति आवश्यक है अतः इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करने से तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है|

इस अवसर पर रैली का आयोजन किया गया और ग्रामीणों को स्वच्छता पर शपथ दिलवाई गई कोविड-19 के नियमों की अनुपालना की गई अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...