जवाली कांग्रेस ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी, पुष्प किए अर्पित

--Advertisement--

जवाली, अनिल छांगू

ब्लॉक कांग्रेस जवाली द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती विश्रामगृह जवाली में ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार व पूर्व सीपीएस नीरज भारती विशेषतौर पर शिरकत की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर चौधरी चन्द्र कुमार व नीरज भारती का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। ‘चौधरी साहब तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं’, ‘नीरज भारती जिन्दावाद’ के नारे जोरशोर से लगाए। चौधरी चन्द्र कुमार व नीरज भारती सहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि देश में कंप्यूयर क्रांति लाने में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सब राजीव गांधी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

वहीं पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर युग लाने में स्व राजीव गांधी का अहम योगदान है। पंचायती राज में महिलाओं को अधिकार भी स्व राजीव गांधी ने ही दिलवाया था। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति के हाथ में कंप्यूटर है जोकि स्व राजीव गांधी की ही देन है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने ही वोट का अधिकार दिलवाया।

इस मौके पर महासचिव सुरिंदर छिंदा, डॉ संसार सिंह संसारी, जितेंद्र धीमान जीतू, गुलशन चौधरी, जिला कांग्रेस सेवादल महासचिव गुरचरण सिंह, जिला कांग्रेस सेवादल सचिव जगदेव सिंह सनोरिया, जिला कांग्रेस सेवादल सचिव विवेक ठाकुर उर्फ लक्की, पूर्व युकांध्यक्ष मनमोहन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिंदर राजू, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया, पार्षद सीमा, पार्षद पूजा देवी, पार्षद पुष्पा चौधरी, कांग्रेसी कार्यकर्ता शशि चौधरी, कर्ण मेहरा, प्रधान कर्ण पठानिया, सौरभ चौधरी, विनय चौधरी, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया, नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, पूर्व जिला परिषद सुनील डिंपल, ढन पंचायत प्रधान वीना देवी, मुलख राज, सुखवीर भाटिया, अक्षय कुमार, रघुवीर सिंह, कूका, बलवान सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु बाला, सुनीता देवी, अंकित, राजेश कुमार, उमेश धीमान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया|

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इसी महीने तय होगा पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर, 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होने हैं इलेक्शन

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के...

शाहपुर में इंजीनियर डे पर समानित किए कर्मचारी

शाहपुर - कोहली इंजीनियर डे पर जल शक्ति विभाग मंडल...

ब्लू स्टार इंडिया देगी युवाओं को रोजगार, 80 पदों पर भर्ती

उप-रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां में 19 सितम्बर, 2025 को...