Kinnaur Landslide: मलबे से दो और शव निकाले, अब तक 25 लोगों की मौत, तलाश जारी

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्‍नौर के निगुलसरी में पहाड़ दरकने से लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान सोमवार को आज भी जारी है। हादसे में जिला प्रशासन की ओर से  राहत एवं बचाव कार्य लगातार छठे दिन भी जारी है। जवानों को सुबह मलबे के बीच दो और शव दिखे थे, जिन्‍हें निकाल लिया गया है। अभी इनकी शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। अब तक 25 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। अभी भी लापता तीन और लोगों की तलाश जारी है।

वहीं प्रशासन भी मौके पर मौजूद है तथा राहत व बचाव कार्य सुबह की पहली किरण के साथ शुरू किया गया। सर्च अभियान में सेना व एनडीआरएफ के अलावा हिमाचल पुलिस व होमगार्ड जवान भी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। जवान जान जोखिम में डालकर गहरी खाई में रस्‍सी के सहारे उतर रहे हैं।

जिला प्रशासन किन्नौर की डिजास्टर टीम में होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। जहां से बस मलबे के साथ नीचे गिरी थी, वहां से नीचे हिमाचल पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्हें दो शव दिखाई दिए हैं, जिन्हें निकालने का कार्य शुरू किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...