कक्कड़ के शिकार का आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

लंबागांव पुलिस ने जंगल में शिकार के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपित की पहचान कर्म चंद निवासी हलेड़ के रूप में हुई है। घटना मंगलवार सायं की है। आरोपित को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्म चंद ने जंगल में कक्कड़ का शिकार किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने वन परिक्षेत्र अधिकारी अजीत कुमार व पंचायत प्रधान ओंकार चंद के साथ आरोपित के घर में दबिश दी। तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में कक्कड़ का मांस मिला और घर के एक दरवाजे के कोने में सिगल बैरल व दो खाली कारतूस मिले। आरोपित के पास बंदूक का लाइसेंस भी नहीं था और हथियार भी उसका नहीं था।

एसएचओ ने बताया कि बंदूक अनूप राणा निवासी डून रोपा की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर वाइल्ड लाइफ व आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मांस को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने इस बाबत पुष्टि की है। इस क्षेत्र के जंगलों में पहले भी शिकार होता रहा है। इस मामले में पुलिस अब बंदूक मालिक से पूछताछ करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...