परिवहन निगम की बस से तीन पेटी शराब बरामद, चालक पर केस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

चंडीगढ़ से पालमपुर आ रही परिवहन निगम के पालमपुर डिपो की एक बस से भवारना पुलिस ने मंगलवार को तीन पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस बाबत चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।भवारना पुलिस ने मंगलवार सुबह थाने के पास नाका लगाया था। इस दौरान निगम की बस चंडीगढ़ से पालमपुर की ओर आ रही थी। भवारना के खैरा रोड चौक पर पुलिस ने गाड़ी को चेकिग के लिए रोका। इस दौरान दो बैग में 36 बोतल शराब मिली। शराब चालक की थी।

पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर चालक नवीन कुमार निवासी हटवास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नवीन ने पुलिस को बयान दिया है कि वह भानजे की शादी के लिए चंडीगढ़ से शराब लेकर आया था। भवारना पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में परिवहन निगम को सूचित कर दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम पालमपुर उत्तम चंद ने बताया कि एफआइआर की कापी आने के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...