करंट लगने से सेना के जवान की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

क्षेत्र के दूरभाष केंद्र के समीप सोमवार सुबह पैदल रास्ते पर करंट लगने से 36 वर्षीय सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान खूबराम पुत्र भदरु दास गांव माटल ग्राम पंचायत मशोगल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खूबराम सात महीने बाद रिटायर्ड होने वाले थे।

मृतक के पिता भदरू दास ने बताया कि उनका पुत्र करसोग समीप ही घर बना रहा था और सेवानिवृत्ति की कागजी औपचारिकता के दौरान यह घटना हो गई। पुलिस थाना करसोग द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उपमंडल अधिकारी नागरिक सनी शर्मा ने कहा की करंट से खूबराम की मौत हुई है। राहत प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। फौरी राहत के तौर पर पीडि़त परिवार को 15,000 रुपए दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...