नूरपुर: कांग्रेस सेवा दल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

कांग्रेस सेवा दल द्वारा क्रांति दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में फतेहपुर विधानसभा और नूरपुर विधानसभा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह जानकारी देते हुए सेवादल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना पुंडीर ने बताया की फतेहपुर के राजा का तालाब से लेकर जसूर प्राचीन शिव मंदिर मठोली तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला कुल्लू के आनी और शिमला में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने जनता से झूठे वादे कर और प्रलोभन देकर सत्ता हासिल की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा तो दिया है लेकिन इस सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में ना तो बेटियां सुरक्षित है ना ही माताएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेरोजगारी दूर करने का नारा दिया था लेकिन बेरोजगारी दूर करना तो दूर की बात इस सरकार ने पढ़े लिखे युवाओं से पकोड़े तक तलवा दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...