किन्नौर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन लगाई गई

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, एस पी क्यूलो माथास

किन्नौर जिला प्रशासन द्वारा जिले को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए आज एक नई पहल की गई| जिसके तहत आज जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन लगाई गई।

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस मशीन के लग जाने से रिकांगपिओ में प्लास्टिक बोतलों का वैज्ञानिक ढंग से निपटान सुनिश्चित होगा तथा प्लास्टिक बोतलों को क्रश करने के बाद इससे निकले मेटिरीयल को पुनःचक्रित कर अन्य उत्पाद तैयार किए जा सकेंगें।

उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण तथा जिले को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की मशीनों को जिले के पर्यटक स्थलों व पंचायत स्तर पर लगाने की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में अक्सर देखा गया है कि लोग प्लास्टिक बोतल इत्यादि को खुले में फैंकते हैं जिससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

परियोजना अधिकारी, ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में पहली प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस पर 4 लाख 63 हजार रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मशीन के लगने से रिकांगपिओ के लोग व यहां आने वाले पर्यटक प्लास्टिक बोतलों का निपटान इस मशीन के माध्यम से करेंगें।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शांता कुमार नेगी, पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा, उपमण्डलाधिकारी कल्पा स्वाति डोगरा, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, व्यापार मंडल रिकांगपिओ के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...