कलाकारों ने गीत-नाटक-नारों के जरिए लोगों को कोरोना से चेताया

--Advertisement--

Image

मंडी, 4 अगस्त, नरेश कुमार

लोगों को कोरोना से सावधान करने के लिए मंडी जिला में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने बुधवार को एक बार फिर मोर्चा संभाला। उन्होंने बल्ह उपमंडल के रिवालसर में गीत-नाटक-नारों से लोगों को कोरोना से चेताया।

कलाकारों ने रिवालसर नगर का चक्कर लगा कर लोगों से लापरवाही न बरतने और अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की। आग्रह किया कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार करते रहें ताकि संक्रमण के फिर से बढ़ने के खतरे को टाला जा सके। उन्होंने लोगों को मास्क अच्छे तरीके से पहनने, दो गज की दूरी का पालन करने तथा हाथ को बार-बार धोते रहने के लिए प्रेरित किया ।

उन्होंने लोगों को बताया कि कोविड अनुरूप व्यवहार बनाए रख कर कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को टाला जा सकता है।

बता दें, लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए मंडी जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आपसी सहयोग से जन जागरूकता अभियान छेड़ा है। इसके तहत लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार बनाए रखने को लेकर जागरूक करने के लिए मीडिया के सभी प्रारूप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी क्रम में फोक मीडिया का भी समुचित प्रयोग किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...