द्रोणाचार्य कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर 8 दिवसीय वेबिनार का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के एक वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को नीति के बारे में अवगत करवाने हेतु आठ दिवसीय वेबिनार का आज शुभारंभ किया गया।

वेबिनार के पहले दिन सहायक प्रवक्ता कृतिका कटोच, माधुरी ने समता एवं समावेशी शिक्षा पर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि समता समानता कि ओर ले जाती है, समानता से समावेशी शिक्षा को प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में उन्होंने बताया कि समावेशी शिक्षा को लागु करने हेतु धरातल पर किन-किन समस्याओं से जूझना पड़ेगा और उनको कैसे कम किया जा सकता है।

उन्होंने वेबिनार में जुड़े प्रशिक्षुओं से आग्रह किया है कि भविष्य में अध्यापक होने के नाते राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू तथा सक्षम करने के लिए अपने अपने स्तर पर कार्य करना शुरू कर दें। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने बताया कि समस्त विद्यार्थियों को शिक्षा नीति के बारे में सटीक जानकारी होनी चाहिए तभी खुद ओर दूसरों को भी इस बारे में जानकारी प्रदान कर सकते है।

इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जी एस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, डॉ पूनम सहित समस्त प्रवक्ता मौजुद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...