डमटाल: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

डमटाल रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस छानबीन में मृतक को स्वजनों ने मानसिक तौर पर से परेशान बताया है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को स्वजनों के हवाले कर दिया है।

नूरपुर-देवांश राजपूत

डमटाल रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस छानबीन में मृतक को स्वजनों ने मानसिक तौर पर से परेशान बताया है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को स्वजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान आलमपुर जिला पटियाला निवासी पाल सिंह के रूप में हुई है। वह यहां परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था।

कंदरोड़ी रेलवे चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया कि कल देर शाम मोहटली रैंप टू डमटाल रेलवे ट्रैक के मध्य एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू की।

व्यक्ति की पहचान पाल सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी आलमपुर जिला पटियाला के रूप में हुई है। जो इस समय अपने परिवार सहित सिरत डमटाल में किराये के मकान में रहता था। मृतक के स्वजनों ने बताया कि पाल सिंह कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का नूरपुर के सिविल अस्‍पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्‍यों के हवाले कर दिया है।

वहीं रेलवे चौकी प्रभारी दविंद्र सिहं ने लोगों से आग्रह किया है कि रेलवे ट्रैक से आने जाने के बजाय अन्य रास्तों का प्रयोग करें। रेलगाड़ी ट्रैक पर चलने से कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि रेलवे ट्रैक व रेलवे लाइन से दूरी रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...