एंजेल दिव्यांग आश्रम में हमसफ़र सोसाइटी की बैठक आयोजित, पदाधिकारियों को बांटी श्री भागवत गीता की पुस्तकें

--Advertisement--

Image

रैहन, गैरी राजपूत 

एंजेल दिव्यांग आश्रम छत्तर रैहन में आज हमसफ़र सोसायटी की मासिक बैठक मुख्य सलाहकार कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई| जिसमें सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया| बैठक में विभिन्न सोसाइटी की गतिविधियां व विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सोसायटी के प्रचार प्रसार पर विचार विमर्श किया गया और पदाधिकारियो ने इस संदर्भ में अपने अपने सुझाव रखे|

इस अवसर पर हमसफर सोसाइटी का वार्षिक चुनाव करवाया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया| जिसमें सुमन कौशल को प्रधान, बबली देवी व अजीज मोहम्मद को उपप्रधान, भारत शर्मा सचिव, रचना पठानिया व मोनिका मेहरा को संयुक्त सचिव, नीलम कुमारी को कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार, अनमोल, जमात अली, मारकेश कुमार को सलाहकार, कमलेश शर्मा, सलामुद्दीन व अनिल भारद्वाज को मुख्य सलाहकार चुना है|

इस अवसर पर हमसफर सोसाइटी के पदाधिकारियों कमलेश शर्मा, सलामुद्दीन ने एंजेल दिव्यांग आश्रम द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे, पुनीत कार्य की सराहना की| उन्होंने कहा कि सोसायटी के सदस्यों को दिव्यांग आश्रम आकर बहुत अच्छा एक्स्पोज़र मिला है| उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं| जो विशेष बच्चों की सेवा के लिए अपना सर्वस्व लगाते हैं|

इस अवसर पर एंजेल दिव्यांग आश्रम के संचालक नीरज शर्मा व अलका शर्मा द्वारा हमसफ़र सोसायटी के पदाधिकारियों व दिव्यांग आश्रम के स्टाफ को स्मृति चिन्ह व श्रीमद भागवत गीता की पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...