बरसात में सावधानी बरतने के लिए वाहन मालिकों व चालकों के लिए एडवाइजरी जारी – ओंकार सिंह

--Advertisement--

Image

बरसात के दौरान यदि आवश्यक न हो तो ड्राइविंग करने से करें परहेज,   

चंबा 20 जुलाई, भूषण गुरुंग 

जिला चम्बा में बरसात के मौसम में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने वाहन मालिकों व चालकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

उन्होंने कहा  कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों  में धुंध के कारण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, भूस्खलन होने के कारण भी कई लोग मलबे की चपेट में आने के कारण काल का ग्रास बन जाते हैं। बरसात के इस मौसम में ड्राइविंग के दौरान सावधानियां बरतने की आवश्यकता है अन्यथा छोटी सी लापरवाही भयंकर हादसे का कारण बन सकती है।

आरटीओ ने कहा  कि बरसात के दौरान यदि आवश्यक न हो तो ड्राइविंग करने से परहेज ही करें। अगर आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलना भी पड़े तो सावधानियां बरतें और पूर्ण रूप से सतर्क रहें। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने से हादसों को रोका जा सकता है। बरसात के मौसम में देर रात और अल सुबह सफर करने से परहेज ही करें।

उन्होंने कहा कि हर समय लो बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें, ऐसा करने से दृश्यता साफ होगी। वाहनों के बीच अधिक दूरी रखें। भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने की दृष्टि में वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और तुरंत संबंधित विभाग व प्रशासन को सूचित करें। एहतियातन उपायों व सावधानियों से आप स्वयं ही नहीं बल्कि दूसरे को भी सुरक्षित रखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...