हिमाचल प्रदेश पुलिस में भरे जाएंगे कांस्‍टेबल के 1350 पद

--Advertisement--

Image

प्रदेश पुलिस 1350 पदों की भर्ती के लिए नियम अधिसूचित करने का इंतजार कर रही है। जैसे ही नियम अधिसूचित होंगे भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण काफी समय से यह भर्ती लटकी है।

शिमला, जसपाल ठाकुर

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस कर्मी भी स्वस्थ नहीं हैं। पुलिस की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। हिमाचल में काम की इस चुनौती को झेल रहे 20 से 30 फीसद पुलिस कर्मी अवसाद व मधुमेह का शिकार हो गए हैं।

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस विभाग कर्मचारियों के स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दे रहा है। जवानों का स्वास्थ्य लगातार जांचा जा रहा है। पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती जल्द होगी। प्रदेश पुलिस 1350 पदों की भर्ती के लिए नियम अधिसूचित करने का इंतजार कर रही है। जैसे ही नियम अधिसूचित होंगे, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कोरोना संक्रमण के कारण काफी समय से यह भर्ती लटकी है। पद भरने के लिए मंत्रिमंडल पहले ही मंजूरी दे चुका है। इन 1350 पदों के अलावा कुछ और पद भरने के लिए भी आग्रह किया गया है। जाहिर है कि इन पदों के भरने से कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा।

पुलिस विभाग सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वाहनों के कागजात की जांच पड़ताल करने के बदले ऐसे स्थानों पर फोर्स तैनात किए जाने को प्रमुखता दी जा रही है, जहां ज्यादा हादसे सामने आते हैं। तेज रफ्तार और नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती की जा रही है।

प्रदेश में करीब साढ़े छह हजार एनडीपीएस केस कोर्ट में लंबित हैं। निर्देश दिए गए हैं कि वारंट की तामील समय पर हो और जांच अधिकारी कोर्ट में उपस्थित हो। इसी तरह करीब साढ़े आठ हजार केस में ट्रायल शुरू नहीं हो पाया है। पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...