बस और बाइक की टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना देहरा के तहत बनखंडी के समीप सीरा द भरो में सोमवार सायं बस व बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतयुवक की पहचान 27 वर्षीय बंटी पुत्र वतन चंद निवासी बदायूं डाकघर अंदोरा तहसील अम्ब ऊना के रूप में हुई है।

देहरा, शीतल शर्मा

पुलिस थाना देहरा के तहत बनखंडी के समीप सीरा द भरो में सोमवार सायं बस व बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतयुवक की पहचान 27 वर्षीय बंटी पुत्र वतन चंद निवासी बदायूं डाकघर अंदोरा तहसील अम्ब ऊना के रूप में हुई है।

पंजाब रोडवेज की बस (पीबी-08-सीएक्स 7470) धर्मशाला की ओर जा रही थी। बंटी बाइक (एचपी-19-ई-5781) पर अंब की ओर से आ रहा था। सीरा द भरो में दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

रानीताल पुलिस चौकी की टीम ने उसे सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया और डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बंटी पोकलेन चलाता था।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...